Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 108 की तर्ज पर पहली बार पशुओं के लिए भी...

उत्तराखंड में 108 की तर्ज पर पहली बार पशुओं के लिए भी जल्द शुरू होगी एंबुलेंस, 60 पशु एंबुलेंस खरीदने जा रही है सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में खेती किसानी और पशुपालन लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। 8.5 लाख किसान परिवार पशुपालन से जुड़े हैं। जिनकी बड़े पशु (गाय व भैंस) का पालन से आजीविका चलती है। प्रदेश में लगभग 27 लाख बड़े पशु हैं। इसके अलावा दो लाख परिवार छोटे पशु (भेड़, बकरी, सुअर, घोड़े, खच्चर) का व्यवसाय कर रहे हैं। प्रदेश में अभी तक बीमार पशु का घर द्वार पर इलाज कराने की सुविधा नहीं है। किसानों को बीमार पशु को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय या पशु सेवा केंद्र में ले जाना पड़ता है। जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रदेश सरकार का पशुपालन व्यवसाय में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पशुपालकों को समस्याओं का समाधान करने पर फोकस है। इसके लिए सरकार पहली बार पशुपालकों को घर पर भी बीमार पशुओं के इलाज की सुविधा देने जा रही है। इंसानों के संचालित 108 एंबुलेंस की तर्ज पर पहली बार राज्य में पशु चिकित्सा के लिए एंबुलेंस चलाई जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 60 पशु चिकित्सा एंबुलेंस खरीदने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिलों को ये एंबुलेंस दी जाएगी। प्रत्येक एंबुलेंस में दो पशु चिकित्सा डॉक्टर तैनात किया जाएगा। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से किसानों को घर पर ही बीमार पशु का इलाज कराने के लिए एंबुलेंस सेवा मिलेगी।

प्रदेश में 323 पशु चिकित्सालय

पशुओं के इलाज के लिए वर्तमान में 323 पशु चिकित्सालय संचालित हैं। इसके अलावा 770 पशु सेवा केंद्र, 682 कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, चार पशु प्रजनन फार्म है। दुर्गम क्षेत्रों में बीमार पशुओं को समय पर इलाज न मिलने के कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

सौरभ बहुगुणा, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री का कहना है कि प्रदेश में जल्द ही पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सा एंबुलेंस शुरू की जाएगी। इसके लिए 60 एंबुलेंस को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। पशुपालकों को टोल फ्री नंबर से घर द्वार पर ही बीमार पशु का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार नई योजनाएं लाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...