Wednesday, May 31, 2023
Home हेल्थ सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है आंखें, इन 5 संकेतों...

सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है आंखें, इन 5 संकेतों को न करें नजर अंदाज

आंखें बाहरी दुनिया के दृश्यों को दिखाने के अलावा और सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। ये अपनी स्थितियों के जरिए हमारे समग्र स्वास्थ्य का हाल बता सकती हैं। आपकी आंखें मधुमेह से लेकर कोरोना वायरस जैसी महमारी तक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती चेतावनी संकेत दे सकती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आंखें किन-किन स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करती हैं।

आंखों में खुजली
एक बार फिर से हर दिन कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है और यह बहुत परेशानी पैदा कर रहा है। इसके बुखार, थकान और खांसी जैसे सामान्य लक्षणों से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह महामारी आंखों में खुजली भी उत्पन्न करती है। नए कोविड वैरिएंट एक्सबीबी 1.16, जिसे आर्कटुरस के नाम से भी जाना जाता है, इसका मुख्य लक्षण भी आंखों में खुजली होना ही है।

धुंधली नजरें
धुंधली नजरें मधुमेह का संकेत दे सकती है। यह एक बीमारी है, जो रक्त में शर्करा के उच्च स्तर के कारण होती है। अनियंत्रित मधुमेह से डायबिटिक रेटिनोपैथी हो सकती है, जिससे आंखों में छोटी रक्त वाहिकाएं रक्त और तरल पदार्थ का रिसाव करती हैं। इसके परिणामस्वरूप धुंधली नजरें और रात में देखने में कठिनाई होती है। अगर आप मधुमेह को लेकर चिंतित हैं तो इन पांच योगासनों को आजमाकर उसे नियंत्रित करने में सफल हो सकते हैं।

कॉर्निया के चारों ओर गोला बनना
कॉर्नियल आर्कस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कॉर्निया के बाहरी किनारे पर वसा जमा होकर एक ग्रे-सफेद रेखा बनती है। कुछ मामलों में डिपॉजिट एक पूरा घेरा बना सकता है और आंखों का रंग भी बदल सकता है। हालांकि, यह स्थिति आमतौर पर वृद्ध व्यक्तियों में दिखती है। इसी तरह 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों को भी यह पता होना चाहिए कि यह खतरनाक रूप से उच्च कोलेस्ट्रॉल (हृदय रोग) का संकेत हो सकता है।

उभरी हुई आंखें
उभरी हुई आंखें ग्रेव्स रोग का संकेत दे सकती हैं। यह एक ऐसी स्थिति जिसके परिणामस्वरूप थायराइड हार्मोन का अधिक उत्पादन होता है। इसके अन्य लक्षणों में चीजें को दोहरा दिखाई देना, नजरें कमजोर होना, हाथ कांपना, वजन घटना और दस्त शामिल हैं। हालांकि, दवा और सर्जरी जैसे इलाज हार्मोन उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। आंखों की समस्या को हल्के में न लें क्योंकि ग्रेव्स घातक भी साबित हो सकता है।

झुकी हुई पलकें
झुकी हुई पलकें मायस्थेनिया ग्रेविस का संकेत दे सकती हैं। यह एक आटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर की मांसपेशियों को कमजोर करती है। मायस्थेनिया ग्रेविस मुख्य रूप से आंख, चेहरे और गले की मांसपेशियों को प्रभावित करती है। इसके कारण बोलने, चबाने या कुछ भी निगलने में काफी मुश्किल होती है। इस बीमारी के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ रोगियों को थाइमस ग्रंथि हटाने की सर्जरी की आवश्यकता भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

रेसिपी- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है खरबूजे का जूस

खरबूजे का जूस एक पूरी तरह से ताजा जूस है जिसे आपको खरबूजे के मौसम अर्थात् गर्मियों में बनाना चाहिए। खरबूज को खरबूजा या...

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है तोरई, कई बीमारियों को करती है दूर

तोरई अपने आहार में शामिल करने और गर्मी के महीनों के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्मियों की आदर्श सब्जी है। पानी...

फायदेमंद है सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना, कम होता है मोटापा, नहीं रहता सिरदर्द

आम तौर पर सुबह उठते ही लोग चाय पीना पसन्द करते हैं। चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक या लाभकारक यह तो बहस का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...