Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड गंगा का जलस्तर बढने से पर्यटन विभाग ने रिवर राफ्टिंग पर लगाई...

गंगा का जलस्तर बढने से पर्यटन विभाग ने रिवर राफ्टिंग पर लगाई रोक

ऋषिकेश मुनिकीरेती-कौड़ियाला इको टूरिज्म जोन में एक सप्ताह तक राफ्टिंग सुचारू रहने के बाद शुक्रवार को पर्यटन विभाग की ओर से रोक लगा दी गई। वर्षा के कारण गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह कदम उठाया है।

मानसून सत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए 30 जून से 31 अगस्त तक जिला साहसिक पर्यटन खेल विभाग की संस्तुति पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की ओर से राफ्टिंग पर रोक लगा दी जाती है।

गंगा का जलस्तर नियंत्रित होने के बाद एक सितंबर से राफ्टिंग की शुरुआत होती है। इस वर्ष गंगा के जलस्तर में कमी ना आने के कारण राफ्टिंग विलंब से शुरू हुई। जिला तकनीकी समिति की संस्तुति के बाद 10 सितंबर को यहां राफ्टिंग शुरू हो पाई थी।

मौसम अलर्ट के बीच पिछले दो दिन से गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्र में निरंतर वर्षा हो रही है। गंगा में मिलने वाली सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जिसके कारण गंगा के जल स्तर में भी वृद्धि हो रही है।

ऋषिकेश में गंगा का चेतावनी लेवल 339.500 मीटर है। शुक्रवार को दोपहर बाद गंगा चेतावनी रेखा से मात्र 80 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई थी। ऐसी स्थिति को गंगा में साहसिक गतिविधियों के अनुकूल नहीं माना जाता है।

पर्यटन विभाग की ओर से राफ्टिंग रूट पर ब्रह्मपुरी के समीप गंगा के किनारे ग्रीन लेवल निर्धारित किया गया है। गंगा का जल स्तर ग्रीन लेवल से नीचे रहने पर ही राफ्टिंग जारी रखी जाती है।

शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक यहां गंगा का जल स्तर ग्रीन लेवल से नीचे था। दोपहर एक बजे बाद जलस्तर बढ़ने लगा और दो बजे ग्रीन लेवल को पार कर गया।

जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि मौसम अलर्ट को देखते हुए गंगा के जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट भी जल स्तर में वृद्धि की पुष्टि कर रही थी।

ब्रह्मपुरी में ग्रीन लेवल पार हो जाने के बाद विभाग की ओर से राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई। दोपहर दो बजे बाद गंगा में राफ्टिंग गतिविधियां पूरी तरह से रोक दी गई। इस सत्र में राफ्टिंग शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 700 पर्यटक पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को दो बजे से पहले जितनी भी राफ्ट गंगा में उतरी थी उन सभी को बाहर निकलवा दिया गया। 17 सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से अलर्ट बताया गया है। उसके अगले कुछ दिन तक गढ़वाल मंडल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा का अलर्ट अभी भी जारी रखा गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

शनिवार को जिला तकनीकी समिति यहां पहुंचेगी और गंगा में सभी हालात का मौके पर निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में यह भी देखा जाएगा कि राफ्टिंग क्षेत्र में पानी के साथ पेड़ और लकड़ियां तो बहकर नहीं आई है। गंगा में सिल्ट की मात्रा का भी निरीक्षण किया जाएगा। राफ्टिंग पर रोक संबंधी आदेश की जानकारी पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान

अमेरिका। मेडिकल साइंस में इंसानों में किडनी, लीवर यहां तक कि हार्ट ट्रांसप्लांट होना अब आम बात हो गई है। लेकिन एक जानवर को अंग...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...