Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड पर्वतीय और मैदानी जिलों में वर्षा के चलते उफान पर गंगा नदी,...

पर्वतीय और मैदानी जिलों में वर्षा के चलते उफान पर गंगा नदी, बढ़ते जलस्तर को देखते प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

हरिद्वार। पर्वतीय और मैदानी जिलों में वर्षा के चलते गंगा नदी उफान पर रही। पूरे दिन भीमगोड़ा बैराज पर गंगा चेतावनी स्तर 293 मीटर के आसपास बहती रही। सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 292.50 मीटर, दोपहर 12 बजे 292.55 मीटर, दोपहर दो बजे 292.70 मीटर वहीं शाम चार बजे 292.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इधर गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ राहत चौकियों कोमुस्तैद रहने को कहा गया है। शुक्रवार देर रात हुई वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। शनिवार रात से रविवार सुबह तक 24 घंटे में हरिद्वार में 24 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

जलभराव के चलते सड़कों पर कीचड़ और फिसलन से श्रद्धालुओं के अलावा दुकानदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी। उपनगर ज्वालापुर के अलावा हरकी पैड़ी क्षेत्र के विष्णु घाट आदि क्षेत्र में मलबे से आवागमन में परेशानी हुई। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से वन विभाग की भूमि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पूर्व में जो बरसाती नाले 40 फीट चौड़े होते थे, वर्षा के तेज प्रवाह से उनका स्वरूप बदलकर डेढ़ सौ फीट से भी ऊपर पहुंच गया है, वहीं वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध खनन भी भू-कटाव का प्रमुख कारण है। पिछले दिनों आई भारी वर्षा ने जमकर तबाही मचाई थी। वही वर्षा के तेज प्रवाह के चलते वन विभाग की कई बीघा संपत्ति भी पानी की चपेट में आकर जमींदोज हो गई थी। गाजीवाली का सिंबल सोत्र नाला जो पूर्व में 40 फीट चौड़ा हुआ करता था, अब नदी के तेज प्रवाह से उसका स्वरूप डेढ़ सौ फीट करीब चौड़ा हो गया है। गाजीवाली स्थित इस सिंबल सोत्र नाले में हो रहे भू कटाव के लिए अवैध खनन भी एक प्रमुख कारण है। गांव के भैंसा बुग्गी चालक नाले के दोनों ओर से जमकर अवैध खनन को अंजाम देते हैं, जिस कारण हर वर्षा में जमकर भू कटाव हो रहा है।

वहीं क्षेत्र की रवासन नदी का स्वरूप भी काफी हद तक बदल चुका है। यहां मीठीबेरी से सटे रवासन नदी भी काफी हद तक पानी की चपेट में आने से चोडी हो गई है। साथ ही हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास भी कई स्थानों पर आए दिन भू कटाव होने से वन विभाग की संपत्ति को काफी क्षति हो रही है। इस वर्षा काल के दौरान तो श्यामपुर क्षेत्र की श्यामपुर रेंज, चिड़ियापुर रेंज और रसियाबड़ रेंज में जमकर वर्षा से क्षति हुई है। वहीं मामले में उप वन संरक्षक (प्रभागीय वनाधिकारी) नीरज शर्मा ने बताया कि नालों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बीते रोज आई वर्षों से हुए नुकसान के बाद मरम्मत का कुछ कार्य करवाए भी गया था। संबंधित वन क्षेत्राधिकारी को तत्काल खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को निर्देश दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...