Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से नैनी झील के जलस्तर...

शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से नैनी झील के जलस्तर में आ रही तेजी से गिरावट

नैनीताल। मानसून खत्म होने के बाद शीतकाल में मौसम की बेरूखी नैनीताल की नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से झील को रिचार्ज करने वाले प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी लगातार घट रहा है। इससे झील के जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है।

रोजाना करीब आधा इंच गिरावट से झील का जलस्तर वर्तमान में 7.10 फीट रह गया है। यह स्तर पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ फीट कम हैं। यह स्थिति तब है जब तीन माह पूर्व झील लबालब भरी हुई थी। आगे अच्छी वर्षा व हिमपात न हुआ तो गर्मियों में झील के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की स्थिति बन सकती है।

विश्व प्रसिद्ध नैनीझील का अस्तित्व वर्षा जल पर ही आधारित है। पहाड़ी से निकलने वाले 62 नालों से झील को पानी की आपूर्ति होती है। वहीं झील के भीतरी और बाहरी जलस्रोतों के रिचार्ज होने से शीतकाल तक झील को पानी मिलता है।

शीतकाल में वर्षा और हिमपात होने से एक बार फिर झील के जलस्रोत रिचार्ज हो जाते है। जो गर्मियों तक झील को पानी की आपूर्ति करते है। मगर इस वर्ष आधा शीतकाल गुजर जाने के बाद भी वर्षा नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि अधिकांश स्रोत लगभग सूखने जैसी हालत में हैं और झील तक सिर्फ एक नाले से पानी पहुंच रहा है।

शीतकाल में नैनी झील को सूखाताल, मस्जिद तिराहा, बोट हाउस क्लब, मालरोड लाइब्रेरी, नानक होटल, अल्को होटल, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित नाले से लगातार पानी की आपूर्ति होती थी। मगर इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण केवल मस्जिद तिराहे पर स्थित नाला नंबर 23 से ही झील तक पानी पहुंच रहा है।

दिसंबर 2021 और आठ जनवरी 2022 तक 22 मिमी वर्षा और एक सेमी बर्फबारी हो चुकी थी। जिससे एक साल पहले आठ जनवरी को झील का जलस्तर 9.4 फीट बना हुआ था। मगर इस वर्ष अक्टूबर के बाद वर्षा नहीं हुई। जिससे अब झील के जलस्तर में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। झील का जलस्तर 7.10 फीट बना हुआ है। हालांकि 2018 से 2021 तक जनवरी प्रथम सप्ताह में जल स्तर इससे भी कम रहा है।

झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि झील की अधिकतम गहराई 27 मीटर है। झील के किनारे पर जलस्तर को मापने के लिए ब्रिटिश काल से ही गेज मीटर लगाए गए हैं। जिसमें 0-12 फीट तक ऊंचाई इंगित है। झील की गहराई के क्रम में 24.5 मीटर जलस्तर को सामान्य माना जाता है। जलस्तर मीटर गेज पर शून्य पहुंचने पर भी झील में 24.5 मीटर पानी बना रहता है।

RELATED ARTICLES

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव – 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं – सीएम देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव – 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं – सीएम देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

मसूरी में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बनाई जाएगी पार्किंग, स्वीकृत हुए इतने करोड़ रुपये

नैनबाग। उत्तराखंड में अब विकास पर जोर दिया जा रहा है। एक के बाद लगातार योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। अब मसूरी के...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम...

मोटर मार्गों से जुड़ेंगे 3,177 गाँव , हजारों की आबादी को होगा लाभ

देहरादून। प्रदेश में संपर्क मार्ग विहीन 3,177 गांवों को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत मोटर मार्गों से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रस्ताव...

वायुसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर मेडक जिले के तूप्रान के पास भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें...