Monday, December 4, 2023
Home उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

देहरादून।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बीते मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, सुरक्षा एपी अंशुमन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उपमहानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देश दिए। कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें।

ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति जांच लें। ड्यूटी स्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ न पाया जाए। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे कपड़ों में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए कांबिंग, चेकिंग करा लें।

इसके अलावा ऊंचे स्थानों, पानी की टंकियों की बीडीएस व डॉग स्क्वायड टीम से सघन चैकिंग कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करें। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी।

कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए पुलिस बल का विवरण
पुलिस अधीक्षक 11, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक 24, इंस्पेक्टर 21, एसआई 156, महिला एसआई 28, हेड कांस्टेबल 44, कांस्टेबल 419, महिला कांस्टेबल 54, पीएसी तीन कंपनी व एक प्लाटून, बीडीएस सात टीम, क्यूआरटी टीम 10, एटीएस पांच टीम।

यातायात व्यवस्था में लगाया गया बल 
पुलिस अधीक्षक एक, अपर पुलिस अधीक्षक दो, पुलिस उपाधीक्षक छह, इंस्पेक्टर 11, एसआई 79, हेड कांस्टेबल 102, कांस्टेबल 343।

RELATED ARTICLES

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...