Tuesday, May 30, 2023
Home राष्ट्रीय दिल्ली की महिला डॉक्टर से नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर ठगे करोड़ो...

दिल्ली की महिला डॉक्टर से नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर ठगे करोड़ो रुपए, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर दिल्ली की एक महिला डॉक्टर से 4.47 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को महाराष्ट्र नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बता कर ड्रग्स के धंधे का पैसा होने का दावा कर कार्रवाई करने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की पांच टीम आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पेशे से डॉक्टर 65 वर्षीय डॉ. पूनम राजपूत ने अपनी शिकायत में बताया कि पांच मई की सुबह 10:39 बजे उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फेडेक्स कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि आपका पार्सल जब्त कर लिया गया है।

पार्सल में उनका पासपोर्ट, बैंक से जुड़े दस्तावेज, दो जोड़ी जूते, 140 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स है। उसने दावा किया कि पार्सल को मुंबई से ताइवान के लिए 21 अप्रैल को क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये में बुक किया गया था। डाक्टर ने बताया कि उन्होंने इसे बुक किया है। इस पर फोन करने वाले ने उसे अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। उसने फोन एक निरीक्षक स्मिता पाटिल को ट्रांसफर कर दी। निरीक्षक ने उन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। साथ ही स्काइप एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

उसके बाद निरीक्षक पाटिल पीड़िता से स्काइप आइडी पर जुड़ी। यह कॉल मुंबई अंधेरी ईस्ट साइबर क्राइम नाम की प्रोफाइल से स्काइप आया। महिला डॉक्टर से अपना बयान देने के लिए कहा। साथ ही पीड़िता से कहा गया कि उनके आधार कार्ड पर मुंबई में 23 बैंक खाते खोले गए हैं। मनी लॉन्डिंग का शक है। महिला निरीक्षक ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी।

उसके बाद जालसाजों ने बैंक अकाउंट में पैसे की जानकारी और स्क्रीन शॉट देने के लिए कहा। डरी सहमी महिला डॉक्टर सारी जानकारी देती रही। उन लोगों ने फिक्स्ड डिपाजिट को तोड़ने के लिए कहा। डाक्टर ने 1.15 करोड़ की फिक्स्ड डिपाजिट तुड़वा दी। इसके बाद डाक्टर से खुद को पुलिस उपायुक्त बताकर एक शख्स ने बात की। डाक्टर से आरटीजीएस फार्म भरने को कहा गया। उसके बाद महिला डॉक्टर से नई स्काइप आइडी पर रिजर्व बैंक का अधिकारी बताने वाला भी जुड़ा। उसने कहा कि उनके खाते में जमा पैसा अपराध का है और उसे आरबीआई के खाते में ट्रांसफर करना होगा। सत्यापन के बाद रकम वापस होगा।

इसके लिए मुंबई पुलिस के लेटर हेड पर एक शिकायत भी डाक्टर को भेजी गई। उसके साथ आरबीआई का पत्र भी था। जिसमें पैसे किस खाते में भेजे जाने हैं उसकी जानकारी थी। फिर डाक्टर ने 4.47 करोड़ रुपये भेज दिए। पैसे आने के बाद जालसाजों ने सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कहा। काफी दिन इंतजार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

RELATED ARTICLES

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...