Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड गंगोत्री धाम में बाहरी व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने...

गंगोत्री धाम में बाहरी व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बाजार किया बंद

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में बढ़ते रेड़ी और फड़ व्यापारियों के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम में बाहर से आने वाले लोगों को कोई सत्यापन नहीं किया गया है। शनिवार को गंगोत्री धाम के नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर धाम के सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम में अन्य प्रदेशों से कई लोग पहुंचे हैं।व्यापारियों का कहना है कि वहीं इन लोगों को सत्यापन तक पुलिस नहीं करती है। साथ ही व्यापार मंडल ने पहले ही प्रशासन को अवगत करवा दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर पार्किंग और हाईवे पर किसी प्रकार की रेड़ी और फड़ नहीं लगनी चाहिए लेकिन आज स्थिति यह है कि हाईवे पर फड़ लगाई जा रही है।

हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री धाम में जो रेड़ी व फड़ सहित माला आदि बेचने वाले लोग आए थे उन्हें वहां से हटा दिया गया है। वहीं व्यापारियों से दुकानें खोलने का अनुरोध किया गया है। गंगोत्री धाम का बाजार सुबह ही व्यापारियों ने बंद कर दिया था। इससे धाम पहुंचने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। स्थिति यह थी कि यात्रियों को गंगाजल भरने के लिए केन तक नहीं मिली। वहीं यात्री भोजन, पानी के लिए भी धाम में तरसते रहे। व्यापार मंडल के निर्देश पर किसी ने अपनी दुकान नहीं खोली। पुरोला में 15 जून की को बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शनिवार को इस संबंध में कुछ संगठनों ने एक बैठक की है, लेकिन उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। अभी किसी संगठन ने प्रशासन को लिखित तौर पर इस महापंचायत की सूचना भी नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि नगर व्यापार मंडल पुरोला सहित मोरी, नैटवाड़, नौगांव ने इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन, प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत संगठन सहित ठेकेदार संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष एलम सिंह पंवार और राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि जनहित में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसका खुला समर्थन किया जाएगा। शनिवार को बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चौहान, प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अंकित रावत, दीपक नौडियाल, राजपाल पंवार, गोविंद पंवार, अमीन सिंह रावत, सुनील, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आयोजित पीस मीटिंग (शांति बैठक) में व्यापारियों ने हिंदू नाम लिखा साइन बोर्ड लगाकर आभूषण की दुकान चलाने वाले समुदाय विशेष के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने कहा समुदाय विशेष का व्यक्ति अपना धर्म छिपाकर हिंदू नाम लिखे बोर्ड की आड़ में अपनी दुकान चला रहा है। इससे व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने उस व्यक्ति को बोर्ड पर अपना असली नाम लिखने की सलाह दी। रिपोर्टिंग चौकी में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी ने दूसरे समुदाय और व्यापारियों के साथ पीस बैठक आयोजित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखनी की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कार्य कर रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने से बचें।

अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस का काम है, तेजी से सत्यापन अभियान चलाया गया है। इससे काम की तलाश में आने वाले बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। बैठक में एसआई बृजपाल सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कबूल पंवार, नगर अध्यक्ष जगदीश असवाल, राजेश रावत, हरदेव राणा, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...