Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने 50 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। 1973 में शुरू हुए आंदोलन के तहत 26 मार्च 1974 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले की ग्राम रैणी निवासी गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाएं अलकनंदा घाटी के जंगलों में पहुंचीं और पेड़ों से लिपटकर उन्हें काटने को लेकर विरोध किया। उनके अहिंसक विरोध का ही असर रहा कि पेड़ काटने पहुंचे ठेकेदार के साथ वन विभाग को भी कदम पीछे खींचने पड़े और अगले 10 वर्षों तक घाटी में पेड़ काटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण और विरोध के अनोखे तरीके के कारण आज चिपको आंदोलन को भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में जाना जाता है।

वर्ष 1971 में गोपेश्वर में स्थानीय निवासियों की ओर से वन विभाग की नीतियों के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किए गए।1972 में बड़ी रैलियों के साथ वन विभाग के खिलाफ विरोध मार्च हुए, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ।1973 की शुरुआत में वन विभाग ने सिमोन कंपनी के साथ 300 पेड़ों को काटने का करार किया। 24 मार्च 1973 को मंडल में सैकड़ों ग्रामीण जुटे और उन्होंने ढोल-दमाऊ के साथ पेड़ों को काटने आए ठेकेदार और श्रमिकों का विरोध किया। 20 जून 1973 को वन विभाग ने फाटा के जंगल में कुछ और पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी।जनवरी 1974 में वन विभाग की ओर से रैणी गांव के जंगल में 2500 पेड़ों को काटने के लिए निविदा निकाली गई।24 मार्च 1974 को पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रैणी गांव की महिलाएं विरोध-प्रदर्शन के लिए जंगलों में पहुंचीं। 26 मार्च 1974 को स्थानीय निवासी गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं ने रैणी के जंगल में पेड़ों से लिपटकर उन्हें काटने का विरोध किया। इस प्रतिरोध को ‘चिपको आंदोलन’ के नाम से जाना गया। 10 साल तक अलकनंदा घाटी में पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया गया, यह चिपको आंदोलन का असर रहा। 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमालयी क्षेत्र में वनों के कटान पर आगामी 15 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गौरा देवी की साथी बाली देवी कहती हैं, ‘आज धीरे-धीरे जल, जंगल और जमीन के प्रति जुड़ाव खत्म होता जा रहा है। विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, जिससे बड़ी आपदाएं आती रहती हैं।’ गौरा देवी के साथ बाली देवी भी चिपको आंदोलन का हिस्सा रहीं। उस दौर को याद करते हुए बाली देवी बताती हैं, गौरा के कार्यों को देखते हुए गांव की महिलाओं ने उसे महिला मंगल दल का प्रमुख बनने का प्रस्ताव दिया था।

गौरा उस वक्त 40 की उम्र पार कर चुकी थी, लेकिन उसने प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए आजीवन जंगल को बचाने का संकल्प लिया था। अपनी टीस साझा करते हुए बाली देवी कहती हैं, गौरा के काम को मैंने नजदीक से देखा है।उसकी मृत्यु 66 वर्ष की उम्र में ही हो गई थी, लेकिन अफसोस! उनके बारे में न तो कविताएं लिखी गईं और न उन्हें वो पहचान मिली, जिसकी वो हकदार थीं। उस दौर में चिपको आंदोलन पेड़ों को बचाने की एक अनोखी मुहिम थी।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...