Monday, March 27, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय हिंद महासागर में गिरा चीन का अनियंत्रित रॉकेट, तीन साल में तीसरी...

हिंद महासागर में गिरा चीन का अनियंत्रित रॉकेट, तीन साल में तीसरी बार ऐसी घटना, अमेरिका ने दी हिदायत

नई दिल्ली। अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि शनिवार को भारत के दक्षिण की ओर स्थित हिंद महासागर में चीनी रॉकेट गिरा है। एजेंसी की तरफ से चीन को हिदायत भी दी गई है। दरअसल, चीन ने लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा था, उसी का मलबा वापस पृथ्वी पर आकर गिरा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का कहना है कि चीन ने इस रॉकेट से जुड़ी जानकारी मुहैया नहीं कराई थी कि यह पृथ्वी पर कहां गिर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने इस पर से अपना कंट्रोल खो दिया था। धरती पर यह कहां गिरेगा इसकी जानकारी चीन को भी नहीं थी। फिलहाल यह अब हिंद महासागर में गिर चुका है।

पिछले कई दिनों से अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए अजूबा बना चीन का अनियंत्रित राकेट आखिरकार हिंद महासागर में गिर गया है। गनीमत इस बात की रही कि चीन का रॉकेट जमीन के किसी आबादी वाले हिस्से में नहीं हिंद बल्कि महासागर में गिरा। इस कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले बताया गया था कि इस चीनी रॉकेट का मलबा पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त होने के लिए तैयार है। यह भी बताया गया था कि जब यह चीने गिरेगा तो दुनिया के एक बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है। एयरोस्पेस कॉर्प के अनुसार बताया गया था कि 24 जुलाई को चीन द्वारा लॉन्च किए गए लॉन्ग मार्च 5ठ रॉकेट का एक हिस्सा 31 जुलाई के आसपास एक अनियंत्रित रीएंट्री करेगा। असल में चीन अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने के लिए तीन मॉड्यूल लॉन्च करने पर काम कर रहा है। जिसमें से कोर मॉड्यूल पहले ही लॉन्च हो गया है। जबकि पहला लैब मॉड्यूल अब लॉन्च हुआ है। इसके बाद दूसरा लैब मॉड्यूल लॉन्च होगा। पहले मॉड्यूल के लॉन्च के बाद ही मॉड्यूल से अलग होने के बाद 21 टन का यह रॉकेट नीचे धरती की ओर गिर रहा था और संभावना थी कि यह वापस पृथ्वी पर गिर सकता है।

पिछले दिनों अपनी एक रिपोर्ट में स्पेस डॉट कॉम ने बताया कि वैसे तो धरती पर गिरने वाले अंतरिक्ष के मलबे से लोगों के हताहत होने का ज्यादा खतरा नहीं होता है लेकिन चीन का लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट बड़ा था, जो मुसीबत खड़ी कर सकता था। फिलहाल अब यह खतरा टल गया है और हिंद महासागर के एक छोर पर यह गिरा है। अगर यह कहीं धरती पर गिरता तो वहां काफी नुकसान की संभावना थी।

RELATED ARTICLES

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के विरोध में उतरे भारतीय, हाथों में तिरंगा.. बज रहे थे हिंदी गाने, पुलिस भी डांस करती आई नजर

लंदन। भारतीय दूतावास पर मंगलवार को सैकड़ों भारतीय तीरंगा लेकर पहुंचे। इन सभी ने खालिस्तान समर्थकों के हंगामे और भारतीय झंडे के साथ दुर्व्यवहार के...

100 से ज्यादा शवों के साथ शख्स ने किया रेप, वीडियो बना घर में रखे थे फोल्डर

लंदन। ब्रिटेन में एक बड़ा मामला सामने आया है जो आप जानकर हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें, ब्रिटेन में एक शख्स ने 100 से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रामनगर में शुरू होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन-प्रशासन ने दिया अंतिम रूप

नैनीताल। 28 मार्च से रामनगर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन-प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। विज्ञान विषय...

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हाई अलर्ट पर उत्तराखंड पुलिस, नेपाल के साथ ही उत्तर प्रदेश जाने वाले चोर रास्तों पर...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश...

इसरो की अंतरिक्ष में ऊंची छलांग, सबसे बड़े एलवीएम-3 रॉकेट ने 36 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च और प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया है। भारत के सबसे...

बढ़ता कोरोना : जल्द तलाशना होगा उपाय

अनिरुद्ध गौड़ मौसम बदला तो तमाम बच्चे, बूढ़े हों या नौजवान हर कोई सर्दी, खांसी, जुखाम, सिरदर्द और बुखार आदि रोगों की चपेट में आ...

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...