Monday, December 4, 2023
Home ब्लॉग चीन की पहलकदमियां

चीन की पहलकदमियां

पिछले साल अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने वैश्विक विकास पहल की धारणा पेश की थी। अब चीन ने वैश्विक सुरक्षा प्रस्ताव को पेश किया है। चीन का दावा है कि नया प्रस्ताव वैश्विक शांति और सुरक्षा के संबंध में उसकी मूल अवधारणाओं का दस्तावेज है। विश्व व्यवस्था के प्रति अपना नजरिया रखने का सिलसिला चीन जारी रखे हुए है। इसके पीछे कारण संभवत: उसकी यह सोच है कि अब दुनिया को अपने नजरिए से प्रभावित करने में वह सक्षम हो चुका है। पिछले साल अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने वैश्विक विकास पहल (जीडीआई) की धारणा पेश की थी। अब चीन ने वैश्विक सुरक्षा प्रस्ताव (जीएसआई) को पेश किया है। चीन का दावा है कि नया प्रस्ताव वैश्विक शांति और सुरक्षा के संबंध में उसकी मूल अवधारणाओं और सिद्धांतों का दस्तावेज है। हाल ही में जर्मनी के म्युनिख में सुरक्षा सम्मेलन में चीन के केंद्र सरकार के विदेश मामलों के आयोग के प्रभारी वांग यी ने कहा था कि एक सुरक्षित दुनिया के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा था कि एक सुरक्षित दुनिया के लिए हमें बातचीत और परामर्श के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर देना चाहिए। एक सुरक्षित विश्व के लिए हम सभी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की ओर लौटना होगा।

इन बातों को जीएसआई में भी दोहराया गया है। नए चीनी विदेश मंत्री चिन गांग ने कहा है उनका देश बातचीत और परामर्श को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेगा, सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करेगा और सभी की सुरक्षा के रास्ते तलाश करेगा। अगर चीन का सचमुच यही इरादा है, तो इस प्रस्ताव को स्वागतयोग्य दस्तावेज माना जाएगा। लेकिन आम शिकायत यह है कि चीन अब रूस के साथ मिल कर अपने ढंग की विश्व व्यवस्था बनाने के प्रयास में है। दुनिया को बहुत से देशों को आशंका है कि जैसा अब तक पश्चिमी देशों का वर्चस्व रहा है, चीन भविष्य वैसा ही अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए चीन हर पहल विवादित हो जाती है। इसलिए अगर चीन सचमुच वैश्विक सुरक्षा को उसी नजरिए से देखता है, जिसका बखान उसने अपने दस्तावेज में किया है, तो उसे बाकी दुनिया को भरोसे में लेने की कोशिश करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

क्योंकि सवाल राजनीतिक है

जो समस्या पैदा हुई है, उसका कारण संविधान की अस्पष्टता नहीं है। अगर केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सर्वसत्तावादी महत्त्वाकांक्षाएं पाल ले, तो वे तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...