Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे पिथौरागढ़

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर आज पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, वह दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकाप्टर से नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर 1 बजकर 10 मिनट पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचेंगे।जिला प्रशासन ने बताया कि सीएम के तय कार्यक्रम के तहत 1 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों से भेंटवार्ता करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद व सुझाव और चार बजे पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे

शाम 4 बजकर 40 मिनट पर सीएम धामी देव सिंह मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ करेंगे। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे। शाम 7 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक तक विभिन्न संगठनों के साथ सीएम धामी की भेंटवार्ता होगी। रात 8 बजकर 30 मिनट पर सोरगढ़ किला जाएंगे। रविवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एनसीसी कैडेट व अन्य प्रतिभागी स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम और 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक विकास भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का भी उद्घाटन करना है, जिसके लिए अभी कार्यक्रम तय नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...