Monday, March 27, 2023
Home राष्ट्रीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले TMC नेता पर हुआ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले TMC नेता पर हुआ मुकदमा दर्ज

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को गिरी के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। चटर्जी ने गिरी के खिलाफ आईपीसी और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी चीफ ममता बनर्जी को गिरी को बर्खास्त कर देना चाहिए और खुद राष्ट्रपति मुर्मू से इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए।

FIR दर्ज कराने के बाद चटर्जी ने कहा, ‘ममता बनर्जी को इस मामले पर बयान देना चाहिए। अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। वे दिल्ली आएं और माफी मांगें। वह जनता के बीच SC-ST के बारे में बहुत कुछ कह सकती हैं, लेकिन उनके मंत्रियों की यही असली भावना है।’

वहीं, अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने रविवार को बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी। कई आदिवासी समितियों के समर्थक आज खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार को रोक दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।

मालूम हो कि वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरी ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली थी। गिरि को 17 सेकंड के इस वीडियो में ‘राष्ट्रपति के रूप’ के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गिरी को मंत्री पद से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

राज्य के सुधार गृह मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता गिरी को शुक्रवार देर शाम नंदीग्राम के एक गांव में रैली में कहते सुना गया कि, ‘उन्होंने (भाजपा) कहा कि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। हम किसी को उसके रूप से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’

विवाद खड़ा होने पर गिरी ने कहा, ‘मेरा आशय माननीय राष्ट्रपति का अनादर करने से नहीं था। मैं केवल उन बयानों का जवाब दे रहा था जो भाजपा नेताओं ने मुझ पर हमला करते हुए दिए हैं। हर दिन अपने रूप के कारण मैं मौखिक हमले का शिकार होता हूं। यदि किसी को लगता है कि मैंने राष्ट्रपति का अनादर किया है, तो मैं इस बयान के लिए माफी मांगता हूं। देश के राष्ट्रपति का मैं बहुत सम्मान करता हूं।’

RELATED ARTICLES

कश्मीर घाटी को मिलेगी स्पेशल वंदे भारत, कम तापमान और बर्फबारी में भी दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में अगले साल से देश की प्रीमियम ट्रेन ‘वंदे भारत’ चलेगी। केंद्रशासित प्रदेश के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई...

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक कर सकते है आवेदन

भोपाल। भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिये इच्छुक आवेदक 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते...

बरेली में जबरन धर्मांतरण के 11 मामले किए गए दर्ज, अब तक पुलिस ने 71 लोगों को किया गिरफ्तार

बरेली। जबरन धर्मांतरण के मामलों में करीब एक साल में बरेली जोन के नौ जिलों में अब तक बड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मांतरण के सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बढ़ता कोरोना : जल्द तलाशना होगा उपाय

अनिरुद्ध गौड़ मौसम बदला तो तमाम बच्चे, बूढ़े हों या नौजवान हर कोई सर्दी, खांसी, जुखाम, सिरदर्द और बुखार आदि रोगों की चपेट में आ...

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...