Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित

ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित

ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा ने देश सहित दुनियाभर के फिल्म समीक्षकों का ध्यान खींचा है। ऋषभ शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। इसका हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आया था। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कांतारा 24 नवंबर को दिग्गज स्ट्रीमिंग कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंतारा को 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, मेकर्स ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले यह बताया गया था कि फिल्म का प्रीमियर 4 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगा। संभवत: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए इसकी ओटीटी रिलीज में देरी हुई। बता दें कि निर्देशक के साथ-साथ फिल्म के हीरो भी ऋषभ ही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा ने दुनियाभर में 370 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म जल्द 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। पहले इसे सिर्फ 30 सितंबर को कन्नड़ में रिलीज किया गया था। इसकी भारी लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी दर्शकों के बीच लाया गया।
केरल के एक प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड थाइकुड्डम ब्रिज ने फिल्म पर कॉपी होने का आरोप मढ़ा था। इस म्यूजिक बैंड ने आरोप लगाया था कि कांतारा का गाना वराह रूपम उनके गाने नवरसम की नकल है। इससे पहले फिल्म में दिखाई गई भूत कोला परंपरा पर विवाद छिड़ गया था। कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार ने इसे हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

केजीएफ 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने कांतारा का निर्माण किया है। हाल ही में यह आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी थी। ऋषभ के अलावा सप्तमी गौड़ा और अच्युत कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में एक प्रथा मनाई जाती है, जिसे भूत कोला कहा जाता है। इस प्रथा के तहत स्थानीय लोग दैव की पूजा करते हैं। इसकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...