Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय भाजपा विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद...

भाजपा विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान की कंट्रोवर्सी एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बार आरोपी हैं बीजेपी विधायक टी राजा सिंह। मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने उन्हें पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने पर गिरफ्तार कर लिया। टी. राजा के खिलाफ हैदराबाद में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने भी उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

टी राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से बीजेपी विधायक और पार्टी के चीफ व्हिप हैं। पहली बार उन्होंने 2014 में गोशामहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। 2018 में तेलंगाना में टीआरएस की लहर में भी जीतने वाले बीजेपी के 5 विधायकों में से टी राजा एक थे। जबकि हारने वालों में थे जी किशन रेड्डी जो अब केंद्रीय मंत्री हैं और राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण भी थे। बजरंग दल के मेंबर रहे टी राजा ने 2009 में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत टीडीपी से कॉर्पाेरेटर के रूप में की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल 2013 में टीडीपी छोड़कर बीजेपी से जुड़ गए थे। अगस्त 2018 में सिंह ने गोरक्षा आंदोलन के लिए खुद को समर्पित करने के लिए बीजेपी से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ टीआरएस पर गोरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाने का आरोप भी लगाया था। 2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद से यह उनका तीसरा इस्तीफा था, लेकिन हर बार वे अपने फैसले से पीछे हट जाते रहे हैं।

टी राजा की वेबसाइट कहती है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की युवा शाखा हिंदू वाहिनी से जुड़े रहे हैं। 2014 में पहली बार विधायक बनने से पहले उन्होंने गौ रक्षा आंदोलन में भाग लिया था। टी राजा की वेबसाइट कहती है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की युवा शाखा हिंदू वाहिनी से जुड़े रहे हैं। 2014 में पहली बार विधायक बनने से पहले उन्होंने गौ रक्षा आंदोलन में भाग लिया था।

राजा ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने बारे में जो जानकारी दी, उसमें बताया, ‘मेरा जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जिसका कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं रहा है। घर में पैसे नहीं होने के कारण मैं पढ़ाई नहीं कर सका। मेरे पूर्वज दशकों पहले हैदराबाद में बस गए थे और जीवन यापन के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। मैंने भी अपने पारिवारिक कारोबार को जारी रखा।’ राजा ने शुरुआत में अपने घर के बाहर ऑडियो और वीडियो कैसेट बेचने की एक दुकान चलाई। बाद में इसे बंद करके इलेक्ट्रिक वायरिंग का बिजनेस शुरू कर दिया।

टी राजा और कंट्रोवर्सी का पुराना नाता रहा है। उन पर अब 75 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। हैदराबाद पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर एम. नरेंद्र रेड्डी ने गोशामहल के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को 19 दिसंबर 2019 को राउडी शीटर कहा था। उन्होंने कहा था कि राजा का नाम उन लोगों की सूची में शामिल किया गया है, जिनके खिलाफ मंगलहाट पुलिस थाने में हिस्ट्री शीट खुली हुई है।

2018 में टी राजा की ओर से दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ 43 आपराधिक मामले हैं। इनमें 16 पर चार्जशीट फाइल हो चुकी है। राजा पर धार्मिक उन्माद फैलाने के 17 मामले पहले से ही दर्ज हैं। नौ मामले धार्मिक भावनाओं को आहत करने के हैं। उनके ऊपर आगजनी, दंगा समेत कई तरह के गंभीर आरोप भी हैं।

वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोले

22 अगस्त 2022 रू भाजपा विधायक टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। इसमें राजा ने पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतर आए। सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। भीड़ ने गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली पांच और बच्चों की जान, लोगों में हड़कंप

अब तक एक दर्जन मौत रांची। झारखंड के गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में बच्चे मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों की बीमारी से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...