Saturday, December 9, 2023
Home बिज़नेस दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा डीए

दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा डीए

नई दिल्ली ।  दशहरे से पहले ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढक़र 34 फीसदी कर दिया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

फिलहाल ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलता था। अब 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ये 34 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में हुई ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू होगी। मतलब ये की कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी मिलेगा। डीए बढ़ोतरी से 4 लाख ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा।

राज्य सरकारें लगातार अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर रही हैं। लेकिन केंद्रीय कर्मचारी अभी भी अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस महीने के आखिरी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं आया है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए में हर छह महीने पर बदलाव होता है। पिछली बार मार्च 2022 में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है।

28 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार चार फीसदी तक डीए में इजाफा कर सकती हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये पांच फीसदी भी हो सकता है। हालांकि, सरकार ने डीए में बढ़ोतरी के ऐलान को लेकर अभी तारीख का ऐलान नहीं किया है।

अगर सरकार डीए में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगने पर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को एक अक्टूबर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन मिलने की उम्मीद है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। अगर सरकार इसमें पांच फीसदी का इजाफा करती है, तो डीए बढक़र 39 फीसदी हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

अब मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक एडिट कर सकेंगे यूजर्स, मेटा ने लांच किया नया फीचर

नई दिल्ली। मेटा ने आखिरकार कई नई सुविधाओं के साथ मैसेंजर और फेसबुक पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू...

एलन मस्क को झटका- विज्ञापनदाता बना रहे दूरी, एक्स पर मंडराने लगा दिवालियापन का खतरा

लंदन।  एलन मस्क ने ट्विटर (जिसे अब एक्स कहा जाता है) को खरीदने के लिए लगभग 13 बिलियन डॉलर का ऋण लिया था और सोशल...

जीएसटी कलेक्शन तोड़ रहा रिकार्ड, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। देश का सकल जीएसटी राजस्व नवंबर में 15 फीसदी बढक़र आठ महीने के उच्चतम स्तर 1,67,929 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand देहरादून। FRI देहरादून में शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया

पुस्तक – सशक्त उत्तराखंड के विमोचन के साथ ही और ब्रांडहाउस ऑफ हिमालयाज लांच किया ’’उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव- सीएम धामी

भारत के प्रथम सी. डी. एस. जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि आज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी. डी. एस....

अब मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक एडिट कर सकेंगे यूजर्स, मेटा ने लांच किया नया फीचर

नई दिल्ली। मेटा ने आखिरकार कई नई सुविधाओं के साथ मैसेंजर और फेसबुक पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू...