Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन अवतार: द वे ऑफ वॉटर, एवेंजर्स: एंडगेम को पछाडक़र बनी भारत की...

अवतार: द वे ऑफ वॉटर, एवेंजर्स: एंडगेम को पछाडक़र बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी और कमाई के मामले में यह पहले ही कई हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म जल्द ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है और अब फिल्म ने यह कीर्तिमान रच दिया है। फिल्म ने आखिरकार एवेंजर्स: एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्म की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए ही एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे थे कि यह भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन सकती है। अभी तक यह ताज 2019 में आई फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के नाम था। इस फिल्म ने भारत में कुल 367 करोड़ रुपये कमाए थे। अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने फिल्म को पीछे छोड़ते हुए 368 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दुनियाभर में फिल्म 2 बिलियन डॉलर (161 अरब रुपये) से ज्यादा कमा चुकी है।

मार्वल की फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम 2019 में आई थी। फिल्म का मार्वल फैन्स को काफी समय से इंतजार था। यही वजह थी कि फिल्म की जोरदार एडवांस बुकिंग भी हुई थी। इस फिल्म में आयरनमैन के किरदार के खत्म होने के कारण फिल्म मार्वल प्रशंसकों के बीच चर्चा में थी और इसे खूब दर्शक मिले थे। कई दर्शकों ने फिल्म को बार-बार देखा था। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ डॉलर (32 अरब रुपये) से ज्यादा कमाए थे।

2009 की अवतार को अब तक की सबसे बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में दिखाया था कि 22वीं शताब्दी में मनुष्य एक महत्वपूर्ण खनिज अनओब्टेनियम को पैंडोरा ग्रह पर खोद रहे हैं, जो पैंडोरा की प्रजातियों के लिए ही खतरनाक है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और विजुअल इफेक्ट्स के लिए तीन ऑस्कर अपने नाम किए थे। सीक्वल रिलीज करने से पहले निर्माताओं ने सितंबर में अवतार को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया था।

सीक्वल की कहानी अपनी मूल कहानी से करीब 10 साल आगे है। इस बार जेक और नेतिरी के सामने खतरा ज्यादा है। उनके ऊपर अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी है। फिल्म में इस बार केट विंसलेट, मिशेल योह और क्लिफ कर्सिट भी नजर आए हैं। जेम्स कैमरून पुष्टि कर चुके हैं कि इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। 2024, 2026 और 2028 में इस फिल्म के अन्य सीक्वल रिलीज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...