9 जनवरी,2022
*देश के सभी कार्यकर्ताओं से जुडे अरविंद केजरीवाल,सभी में भरा जोश,चुनाव के लिए एकजुट होने का दिया संदेश: आप*
*आप ने देश के लोगों को उम्मीद दी है कि, सरकारी स्कूल, अस्पताल अच्छे हो तो सकते हैं तो देश बदल सकता है,चेंज इस पौसिबल: अरविंद केजरीवाल,आप सीएम ,दिल्ली*
कोरोना से ठीक होने के बाद आज अरविंद केजरीवाल पूरे देश और दुनिया के अलग अलग कोनों में रहने वाले सभी कार्यकर्तां से डिजीटली जुडे। उन्होंने सभी लोगों को प्रकाशपर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा अब सभी लोग चुनाव के लिए तैयार रहें कि जिस तरह से चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है।
उन्होंने कहा,आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव देश और समाज में परिवर्तन करने का जरिया है, चुनाव बदलाव लाने का एक मौका है। उन्होंने कहा कि पार्टियां बदलने से कुछ हासिल होने वाला नही है। हमें सिस्टम बदलना है। आज तक पार्टियों ने बताया कि सरकार चलाने में बेईमानी करनी पड़ती है।उन्होंने कहा कि हम चुनाव प्रचार नहीं बल्कि देश में बदलाव की भावना से काम कर रहे हैं और हर कार्यकर्ता को इसी सोच से कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के जरिए हमें एक ईमानदार व्यवस्था लागू करवानी है। दिल्ली में हमारी सरकार ने यह साबित करके दिखाया है कि चेंज इस पौसिबल यानि परिवर्तन हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हमें कई लोग कहते थे कि सरकार चलाने में बेईमानी करनी पडती है लेकिन आप पार्टी ने यह बात सिद्ध करके दिखाई कि सरकार ईमानदारी से भी चल सकती है। पहले पार्टियां यह कहती थी कि चुनाव जीतने और लडने के लिए बेईमानी और पैसा दोनों चाहिए लेकिन आप पार्टी ने यह साबित कर दिया कि चुनाव ईमानदारी से लडकर जीते जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बातें उठती थी कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते,गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दी जा सकती लेकिन हमारी सरकार ने इसे गलत साबित करते हुए दिल्ली में व्यवस्था बदल कर रख दी।
उन्होंने कहा,बडी पार्टियां 75 साल में बदलाव नहीं कर पाए लेकिन हमने 5 साल में दिल्ली मे बदलाव करके दिखा दिए हैं। देश बदल सकता है,आप की सरकार ने लोगो को बदलाव की उम्मीद दी है लेकिन इसके लिए कडी मेहनत की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पहले हम आजादी के वक्त अंग्रेजो से लडे लेकिन आज हमारे सामने भ्रष्ट तंत्र है,कई बडी बडी पार्टियां है। लेकिन आप पार्टी के पास जुनून और देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि हम सबको कसम खानी होगी कि जब तक ऐसे भ्रष्ट तंत्र को हम जड से उखाड नहीं फेकंते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि अब डोर डोर प्रचार में सब कार्यकर्ता लग जाएं। जब भी कार्यकर्ता किसी के घर जाएं तो उन लोगों के हाल जानें और अगर उन्हें किसी की मदद की जरुरत है तो सबसे पहले उनकी मदद करें और इसके बाद उन्हें दिल्ली सरकार की उपलब्धि बताएं। उन लोगों को बताएं कि हम सरकार बनाने के बाद भी इस राज्य में भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, कार्यकर्ता को हर घर जाकर प्रचार करना है और किसी के बारे में गलत नहीं बोलते हुए पौजिटिव प्रचार करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि अकसर कहा जाता है कि आप पार्टी सबकुछ फ्री देती है लेकिन क्या यह सरकार का फर्ज नहीं है कि सबको अच्छी शिक्षा मिले,अच्छी स्वास्थय सुविधा मिले। नेताओं को देश में सबकुछ मुफ्त मिल रहा है तो जनता को क्यों नही मिलनी चाहिए। आज सरकार सिर्फ मंत्री और विधायको तक सीमित हैं लेकिन हम इस परिभाषा को बदलेंगे। अब बिल्कुल अलग व्यवस्था होगी ,अब मंत्री और विधायक जनता की सेवा करेंगे और जनता को हर सुविधा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि एक महीने के लिए देश के लिए समर्पित हो जाओ। हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की टीम बनानी शुरु कर दें,क्योंकि कार्यकर्ता ही हर घर में पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना मे अपना ख्याल रखते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने डिजिटल और सोशल मीडिया की भूमिका अब अहम होगी और एक बारी फिर हर कार्यकर्ता अपनी ताकत इसमे झोंक दे। सोशल मीडिया के जरिए अब एक बार फिर बदलाव लाना है क्योंकि आप पार्टी का हर कार्यकर्ता सच्चा देश भक्त है।