Monday, March 27, 2023
Home मनोरंजन सिंघम अगेन में अक्षय कुमार की एंट्री, सूर्यवंशी बन लौटेंगे अभिनेता

सिंघम अगेन में अक्षय कुमार की एंट्री, सूर्यवंशी बन लौटेंगे अभिनेता

अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अब एक और सुपरहिट फिल्म उनके खाते से जुड़ गई है। वही फिल्म, जिसका इंतजार सिने प्रेमियों को बेसब्री से है। फिल्म का नाम है सिंघम अगेन, जिसमें अक्षय की मौजूदगी पर मोहर लग गई है। वह इस फिल्म में सूर्यवंशी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके जरिए उन्हें एक बार फिर निर्देशक रोहित शेट्टी का साथ मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन में अक्षय और रणवीर सिंह दोनों की मौजूदगी की पुष्टि कर दी गई है। मार्वल यूनिवर्स की तरह जहां फिल्म में बाकी कलाकारों के कैमियो दिखाए गए हैं, वहीं अब सिंघम अगेन में भी ऐसे ही कैमियो होंगे। रणवीर की सिम्बा में जैसे अजय और अक्षय ने कैमियो किया, वैसे ही अक्षय की सूर्यवंशी में रणवीर और अजय को देखा गया। अब अजय अभिनीत सिंघम अगेन में अक्षय और रणवीर होंगे।

सूर्यवंशी 2021 में आई थी। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ रुपये कमाए थे। यह रोहित के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी, जिसमें अक्षय उर्फ वीर सूर्यवंशी का स्वैग और एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। अजय और दीपिका को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। जहां अजय को बाजीराव सिंघम के किरदार में देखने के लिए फैंस बेताब हैं, वहीं कॉप यूनिवर्स में पहली बार दीपिका को फीमेल कॉप के रूप में देखने के लिए भी दर्शक कम उत्साहित नहीं। वह फिल्म में लेडी सिंघम में अवतार में दिखेंगी। दीपिका पहली बार अजय के साथ काम करने वाली हैं। अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी इस फ्रेंचाइजी के निर्देशक हैं। इसकी पिछली दोनों फिल्में सफल रहीं। 2011 में सिंघम दर्शकों के बीच आई थी और 2014 में सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सिंघम में अजय के साथ काजल अग्रवाल तो सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई।
अक्षय चर्चित इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की बायोपिक कैप्सूल गिल का हिस्सा हैं। गिल ने 1989 में अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला खदान के 65 मजदूरों की जान बचाई थी।

वह वेडात मराठे वीर दौडले सात से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें वह शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। अक्षय फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखेंगे। वह फिल्म सेल्फी में काम कर रहे हैं। सी शंकरन नायक की बायोपिक भी उनके खाते से जुड़ी है। नायर पेशे से मद्रास हाई कोर्ट में वकील और जज थे, जो हमेशा सच का साथ देते थे। 1897 में शंकरन इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े। वह सबसे कम उम्र के मलयाली कांग्रेस अध्यक्ष बने। उन्हें 1912 में अंग्रेजों ने नाइटहुड की उपाधि दी थी।

RELATED ARTICLES

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...