Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप, सुब्रमण्यम स्वामी...

अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप, सुब्रमण्यम स्वामी बोले-खिलाड़ी पर केस करेंगे, देश से निकालने की मांग भी करेंगे

नई दिल्ली। अक्षय कुमार उनकी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं। भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, श्मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं। स्वामी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।

पोस्टर को लेकर भी ट्रोल हुए थे अक्षय
राम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च थी। यूजर्स ने एक साथ टॉर्च और मशाल देखकर दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया था। राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई पता लगाने पर काम कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू हुई, लेकिन इसका महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था।

24 अक्टूबर को रिलीज होगी राम सेतु
अक्षय के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही है। जिसके प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस साल इनीशियल रिलीज डेट 24 अक्टूबर 2022 है।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...