Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री

साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री

सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म थुनिवु इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। उनकी फिल्म एके 62 भी पिछले काफी समय से चर्चा में है और प्रशंसक थुनिवु के बाद अब अजित की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म होगी। अब जो खबर आ रही है, उससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा। दरअसल, फिल्म में अजित के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस फिल्म में अजित के साथ एक नहीं, बल्कि दो हीरोइनें नजर आएंगी। उनकी एक लीडिंग लेडी के रूप में ऐश्वर्या का नाम फाइनल हो गया है। ऐश्वर्या ने फिल्म भी साइन कर ली है। वह फिल्म की कहानी और अपने किरदार से बेहद प्रभावित हुईं। दूसरी हीरोइन के लिए तृषा कृष्णन का नाम सामने आया है। खास बात है कि दोनों ही अभिनेत्रियां पिछली बार ब्लॉकबस्टर फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 में दिखी थीं।

एके 62 लाइका प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। जहां अजित पहली बार इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं, वहीं ऐश्वर्या की पोन्नियन सेल्वन इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। इंडियन 2 के निर्माण की जिम्मेदारी भी लाइका प्रोडक्शन पर है।

अजित की 62वीं फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसे काफी बड़े बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक विग्नेश सिवान कर रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांच का तडक़ा भी खूब लगेगा। इसमें अजित का एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। अभिनेता अरविंद स्वामी इस फिल्म में विलेन बन सकते हैं।
अजित तमिल सिनेमा में मशहूर हैं। वह चार विजय पुरस्कार, तीन सिनेमा एक्सप्रेस पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार साउथ और तीन तमिलनाडु स्टेट फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वह फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में तीन बार अपनी जगह बना चुके हैं।

ऐश्वर्या को पिछली बार साउथ की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 में देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय और अंदाज की भी खूब तारीफ हुई। इससे पहले वह 2018 में फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। चार साल बाद ऐश्वर्या ने पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब ऐश्वर्या एक बार फिर साउथ की फिल्म में काम करने जा रही हैं।

ऐश्वर्या पोन्नियन सेल्वन 2 में नजर आएंगी। उन्होंने द लेटर नाम की एक इंटरनेशनल फिल्म भी साइन की है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की किताब थ्री वुमन पर आधारित है। यह फिल्म कादम्बरी देवी के लेटर पर आधारित है, जो टैगोर की भाभी थीं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म थलाइवार 169 में ऐश्वर्या साउथ के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत के साथ नजर आ सकती हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म रोबोट में दिखाई दी थी।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...