Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड गुजरात में पुल टूटने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी आई अलर्ट मोड़...

गुजरात में पुल टूटने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी आई अलर्ट मोड़ पर, डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को दिए झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश

देहरादून।  गुजरात में पुल टूटने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिला के प्रभारियों को पत्र भेजकर झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलों से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट सही होने के बाद ही इन पर आवाजाही होने दी जाए। जिन पुलों को बंद किया गया है उन पर किसी भी तरह की आवाजाही हुई तो संबंधित क्षेत्र के प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में कई जगह आवाजाही के लिए झूला पुलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कुछ पुराने हैं तो कई नए भी बने हुए हैं। इनका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। बीते वर्ष ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल कमजोर और बेहद पुराना होने के कारण रात में आवाजाही को बंद कर दिया गया था। इसके लिए वहां पर स्थानीय कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात रहता है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पुलों के संबंध में जो तकनीकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाती हैं उनका भी समय पर अवलोकन कर लिया जाए।कहा कि जहां तक खतरे की जद की बात है तो ऋषिकेश में पुराना लक्ष्मण झूला पुल ही है। यहां पर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जिला पुलिस कप्तानों को प्रशासन के साथ तालमेल बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...