Wednesday, October 4, 2023
Home मनोरंजन अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इंडो-ब्रिटिश प्रोजेक्ट में आएंगी नजर, खुद किया खुलासा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इंडो-ब्रिटिश प्रोजेक्ट में आएंगी नजर, खुद किया खुलासा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता अली फजल से निकाह किया है। दोनों की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब ऋचा ने अपने एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह एक इंडो-ब्रिटिश प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। यहां तक कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है। कोई ब्रिटिश फिल्ममेकर इसका निर्देशन करेंगे।
ऋचा अपने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जनवरी में लंदन में शुरू करेंगी। वह इसमें अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।
उन्होंने कहा, मैं यूनाइटेड किंगडम (्य) के रचनात्मक लोगों के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हूं, जो अलग-अलग कहानियां बताना चाहते हैं। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है, जिसके बाद इसके साथ आगे बढऩे का फैसला किया है। इसकी कहानी दिलचस्प है और मुझे मेरा किरदार पसंद आया।

ऋचा ने कहा कि वह भारत से बाहर जाकर काम करना चाहती थीं, लेकिन जब तक अवसर नहीं आया, उन्होंने खुद से इसके लिए कुछ नहीं किया। उनका कहना है कि इस अवसर को वह ना नहीं कह पाईं। उन्होंने अपना उत्साह जताते हुए कहा, मैं केवल पश्चिम में ही नहीं, बल्कि भारत में भी सभी भाषाओं और इंडस्ट्रीज में काम करके खुश हूं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
ऋचा के करियर की बात करें तो वह एक इंडो-अमेरिकन प्रोजेक्ट लव सोनिया में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म 2018 में दर्शकों के बीच आई थी। उन्हें इसमें सहायक भूमिका में देखा गया था। इस अभिनेत्री ने कई वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। उनके पति और इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अली फजल ने भी विक्टोरिया एंड अब्दुल (2017) और डेथ ऑन द नाइल जैसी फिल्मों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

ऋचा कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं। वह फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऋचा के साथ अली, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट को देखा जाएगा। ऋचा के भोली पंजाबन के किरदार को फुकरे में काफी सराहा गया था। इसके अलावा वह अभी तो पार्टी शुरू हुई है में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ दिखाई देंगी। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं।
फिल्म ओए लकी लकी ओए से 2008 में ऋचा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, सरबजीत और पंगा जैसी फिल्मों ने ऋचा को शोहरत दिलाई।

RELATED ARTICLES

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

फुकरे 3 के आगे पस्त हुई द वैक्सीन वॉर, जवान का ऐसा रहा हाल

सिनेमाघरों में इस हफ्ते विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर, फुकरे 3 और चंद्रमुखी 2 के बीच भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें पहले...

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ग्राउंड जीरो पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परखी निर्माण कार्यों की हकीकत

खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच चटख धूप खिलने से सामान्य से अधिक बना तापमान

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज  देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने लगा है। मानसून की विदाई के बीच दिन में चटख...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...