Wednesday, May 31, 2023
Home उत्तराखंड धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी ‘आप’ के अमेन्द्र

धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी ‘आप’ के अमेन्द्र

 

*धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी ‘आप’ के अमेन्द्र*

*नाग देवता मंदिर से किया चुनावी शंखनाद*

*सकलाना में मिला लोगों का अपार समर्थन*

*‘आप’ की नीतियों पर धनोल्टी की मुहर*

*मसूरीः* प्रदेश की धनोल्टी विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बड़ा रोचक होगा। अभी तक इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला मना जा रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी की दमदार दस्तक ने मुकाबले को रोचक बना दिया। आम आदमी पार्टी ने धनोल्टी में अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा और कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना दी है। आप ने धनोल्टी की तसीर को भांपते हुए युवा चेहरे पर अपना दांव खेला और निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अमेन्द्र बिष्ट को चुनावी समर में उतार दिया। अमेन्द्र बिष्ट पर दांव लगाते ही धनोल्टी में आम आदमी पार्टी सीधे भाजपा और कांग्रेस के साथ मुकाबले में आ गई है।

*नाग देवता मंदिर से चुनावी शंखनाद*
धनोल्टी में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने नाग देवता मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ कर दिया है। मंदिर में नाग देवता का आशीर्वाद लेकर उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की नीतियों और अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए कई गांवों के ग्रामीणों ने आप पार्टी को अपना समर्थन दिया। इस दौरान अमेन्द्र बिष्ट ने ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को रखा।

*सकलाना में अपार समर्थन*
जनसंपर्क अभियान के तहत सकलाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अमेन्द्र बिष्ट को लोगों का भारी समर्थन मिला। सकलाना पट्टी में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने अमेन्द्र बिष्ट का जबरदस्त स्वागत किया और पार्टी में अपना विश्वास जताया। इस दौरान मरोड़ा पुल, लाभकाण्डे, हटवाल गांव, मटियाणा गांव के ग्रामीणों ने भी आप पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त कर अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन दिया।

*‘आप’ का संकल्प*
सकलाना क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी काम करेगी। बिष्ट ने बताया कि राज्य में सरकार बनने पर पार्टी प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी, महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये का भत्ता दिया जायेगा, हर बेरोजगार को रोजगार दिया जायेगा, शहीद सैनिकों चाहे वह फौज से हो, पैरामिलिट्री से हो या पुलिस से हो देश सेवा करते अगर शहीद हो गया तो उसके परिवार को एक करोड़ की मदद दी जायेगी। प्रत्येक न्याय पंचायत में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा की मजबूत व्यवस्था की जायेगी।

RELATED ARTICLES

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...