Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर...

वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में सोमवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दफ्तर में काम करने वाला कर्मचारी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कर्मचारी का प्राथमिकी उपचार कराया।

निगोहां टिकरा गांव निवासी अमित कुमार गौतम (35) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से उनका दफ्तर है। सोमवार देर शाम करीब 7: 30 बजे वह घर जाने के लिए दफ्तर से निकलकर बाहर आए। उनके कर्मचारी अतुल कुमार ने बाइक स्टार्ट की। जैसी ही अमित उसकी बाइक पर बैठे वैसे ही पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश शुरू की। जांच में सामने आया कि पीछे से आए बदमाशों ने अमित के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि वारदात को 32 बोर की पिस्टल से अंजाम दिया गया। गोली आरपार हो गई और बाइक चलाने वाले अतुल की गर्दन को छूते हुए निकल गई। जिससे वह भी जख्मी हो गया। पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। चूंकि अमित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसलिए पुलिस को आशंका कि किसी से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा होगा। जिसने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा भी अन्य कई पहलुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

हमलावर घात लगाए बैठे थे। अमित जब दफ्तर से बाहर निकले तो हमलावर सतर्क हो गए। जैसे ही वह बाइक में पीछे बैठे वैसे ही उनके सिर में गोली मार दी। पलक झपकते वारदात हुई। न अमित को बचाव करने का मौका मिला और न ही बाइक चलाने वाले अतुल को भागने का। वहीं पर अमित खून से लथपथ होकर गिर गए। वारदात के बाद जब पुलिस ने घटनास्थल पर तफ्तीश की तो आसपास लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जिससे पुलिस के लिए हमलावरों का फुटेज जुटाना मुश्किल हो गया।

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के मुताबिक जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि हमलावरों को अमित के बारे में पूरी जानकारी थी। उनको पता था कि वह कितने बजे दफ्तर से बाहर निकलते हैं। अब तक की जांच से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पूरी संभावना है कि बदमाश करीब आधे घंटे पहले वहां पहुंचे। वह दफ्तार से अमित के बाहर आने का इंतजार करते रहे। उनके निकलते ही साजिश के तहत वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की साजिश में अमित के किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है। देर रात तीन चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। अमित के परिवार में उसकी पत्नी सीमा व दो बेटियां हैं। जिसमें से एक छह साल व एक तीन साल की बेटी है।

RELATED ARTICLES

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...