Friday, June 9, 2023
Home उत्तराखंड देहरादून साइंस सिटी निर्माण हेतु 15 करोड़ का बजट रिलीज

देहरादून साइंस सिटी निर्माण हेतु 15 करोड़ का बजट रिलीज

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के हिस्से एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रदेश में जल्द ही साइंस सिटी का निर्माण होने जा रहा है। यह देश की पांचवीं साइस सिटी होगी। जिसका निर्माण देहरादून के झाझरा में किया जाएगा। यहां पर अभी विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर स्थापित है। वहीं, साइंस सिटी के निर्माण के लिए उत्तराखंड शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। बता दें कि देश में अभी कुल चार साइस सिटी बनाई गई है। जिसमें पहली पश्चिम बंगाल (कोलकाता), दूसरी असम (गुवाहाटी), तीसरी गुजरात (अहमदाबाद) और चौथी पंजाब (कपूरथला) में है। वहीं, अब पांचवीं सांइस सिटी देहरादून में स्थित होने जा रही है। इस साइंस सिटी के निर्माण के लिए प्रथम चरण के कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं।

वहीं, इसके पीछे सीएम पुष्कर सिंह धामी की अहम भूमिका है। क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी उन्हीं के पास है और केंद्र के साथ निरंतर संवाद के जरिये ही इस साझी परियोजना के बजट की राह आसान हो पाई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के मुताबिक, केंद्र सरकार ने करीब चार साल पहले साइंस सिटी की मंजूरी प्रदान की थी। हालांकि, बजट के अभाव में बात आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं, इसी साल सरकार से साइंस सिटी के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। ऐसे में उत्तराखंड शासन से बजट जारी हो जाने के बाद जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। इस परियोजना का कुल बजट करीब 172 करोड़ रुपये है। कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। इसका निर्माण रीजनल साइंस सेंटर की जगह को मिलाकर कुल 25 एकड़ में किया जाएगा। वहीं, इस सिटी में विज्ञान के तमाम माडल के माध्यम से पर्यावरणीय व भौगोलिक घटनाओं को बताया जाएगा।

इसके साथ ही विज्ञान के विभिन्न अनुप्रयोगों को आसान माडल से समझाया जाएगा। जीवन में जो बातें व घटनाएं आम जीवन का हिस्सा हैं, उनके वैज्ञानिक पहलुओं को प्रायोगिक तौर पर बताया जाएगा। जिससे छात्रों समेत हर वर्ग के नागरिकों को विज्ञान की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी और इनकी रुचि भी बढ़ेगी। इसके अलावा साइंस सिटी में प्रदेश की संस्कृति व उनके वैज्ञानिक महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर...

प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से हटाए जाएंगे कूड़े के पहाड़, 75 करोड़ 63 लाख का बजट हुआ जारी

देहरादून। प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से कूड़े के पहाड़ (लीगेसी वेस्ट) हटाने को केंद्र से 75 करोड़ 63 लाख का बजट...

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू, पहले दिन 20 यात्रियों के साथ हुई रवाना

उदयपुर। देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस...

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने किया सफलता पूर्वक परीक्षण

बालासोर। भारत लगातार अपने रक्षा क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है। वहीं, अब नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने सफलता पूर्व...

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर...

दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

सियोल। दक्षिण कोरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। इससे...

प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से हटाए जाएंगे कूड़े के पहाड़, 75 करोड़ 63 लाख का बजट हुआ जारी

देहरादून। प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से कूड़े के पहाड़ (लीगेसी वेस्ट) हटाने को केंद्र से 75 करोड़ 63 लाख का बजट...

लीची के मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने...

इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण

किडनी से संबंधित परेशानियों का सामना किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में करना पड़ सकता है, लेकिन महिलाएं इस समस्या से सबसे...

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता का गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

हरिद्वार। हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने...

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया...

तमन्ना भाटिया की जी करदा इस ओटीटी पर होगी रिलीज, सामने आई तारीख

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग कंटेम्परेरी रोमांस ड्रामा सीरीज जी करदा 15 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार...