Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था...

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, नई सरकार के गठन के बाद श्री दरबार साहिब पहुंचे उच्च शिक्षा
शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक की चर्चा
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया

देहरादून । स्वास्थ्य मंत्री सहित उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार देख रहे धन सिंह रावत ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पढ़ाई की फीस के नए प्रारूप से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया।
शनिवार दोपरह 1ः30 बजे उच्च शिक्षा मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य के महत्वपूर्णं सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। पूरे राज्य से भारी संख्या में आयुष्मान योजना के लाभार्थी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाआंे का लाभ ले रहे हैं।
काबिलेगौर है कि जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी पाबो व घण्डियाल का संचालन पीपीपी मोड पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। पीपीपी मोड पर संचालन के बाद जिला अस्पताल पौड़ी सहित इन सैंटरों की स्वास्थ्य सेवाआंे में सकारात्मक बदलाव आए हैं। क्षेत्रीय जनता को डॉक्टरों की सेवाओं का पूरा लाभ मिल रहा है व क्षेत्रवासी स्वाास्थ्य सेवाओं से काफी खुश हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल पौड़ी में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों व स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा की।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उच्च शिक्षा मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के संस्थानों द्वारा किये जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मेंपूरे उत्तर भारत में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मेडिकल, नर्सिंग, पैरामैडिकल, कृषि, प्रबन्धन सहित विभिन्न रोजगारपरक कोर्सेज़ के लिए जाना पहचाना नाम है। उच्च शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...