Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती पर किये जा रहे विशेष कार्यों से उन्हें अवगत कराया। उनके मध्य वन सम्पदा, पर्यावरण संरक्षण एवम् सवंद्धन, तकनीकी शिक्षा व भाषा जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
बुधवार शाम 6:00 बजे वन एवम् तकनीकी शिक्षा मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वन एवम् तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आधुनिक शिक्षा, कृषि, सूचना प्रौ़द्योगिकी, तकनीकी शिक्षा व भाषा पर कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम बाजार की मांग के अनुरूप् ढाले गए हैं। विश्वविधालय में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषा में स्नातक कोर्स में स्नातक विषय पर युवाओ की रुचि के बारे में भी चर्चा हुई.उतराखंड में वनो व जंगलों की आग एक ज्वलंत समस्या है. वन संपदा के संरक्षण एवम संवर्धन पर भी चर्चा हुई
आधुनिक कृषि के क्षेत्र में बात करते हुए उन्हें जानकारी दी कि श्री दरबार साहिब के कृषि फार्म में जैविक खेती की जा रही है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में युवाओं के लिए अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का महत्वपूर्णं स्वास्थ्य सहयोगी बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर के संस्थान जनहित में अपना अमूल्य सहयोग व सहभागिता देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...