Tuesday, June 6, 2023
Home ब्लॉग भारत क्या पाकिस्तान की मदद करे?

भारत क्या पाकिस्तान की मदद करे?

वेद प्रताप वैदिक
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघ और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत के प्रति जिन शब्दों में आभार व्यक्त किया है, वैसे कर्णप्रिय शब्द किसी पड़ौसी देश के नेता शायद ही कभी बोलते हैं। क्या ही अच्छा हो कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल के शीर्ष नेता भी भारत के लिए वैसे ही शब्दों का प्रयोग करें। यह बात मैंने एक भाषण में कही तो कुछ श्रोताओं ने मुझसे पूछा कि क्या पाकिस्तान भी कभी भारत के लिए इतने आदरपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है?

श्रीलंका और मालदीव, ये दोनों हमारे पड़ौसी देश भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में भारत ने इन दोनों देशों को अनाजों, दवाइयों और डॉलरों से पाट दिया है। ये दोनों देश भारत की मदद के बिना अराजकता के दौर में प्रवेश करने वाले ही थे। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपनी संसद को दिए पहले संबोधन में भारत का नाम लेकर कहा कि भारत ने श्रीलंका को जीवन-दान किया है। भारत ने श्रीलंका को 4 बिलियन डालर तथा अन्य कही सहूलियतें इधर दी हैं जबकि चीन ने भारत के मुकाबले आधी मदद भी नहीं की है और वह श्रीलंका को अपना सामरिक अड्डा बनाने पर तुला हुआ है।
इसी तरह पिछले कुछ वर्षों में मालदीव के कुछ नेताओं को अपना बगलबच्चा बनाकर चीन ने उसके सामने कई चूसनियां लटका दी थीं लेकिन इसी हफ्ते मालदीव के राष्ट्रपति सोलेह की भारत-यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर दस्तखत हुए। सोलिह ने कोरोना-काल में भारत द्वारा भेजी गई दवाइयों के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में आतंकवाद और राष्ट्रों के उस पार से होने वाले अपराधों के विरुद्ध भारत के साथ खुला सहयोग करने की बात कही है। बिना बोले ही उन्होंने सब कुछ कह दिया है।
भारत की मदद से सैकड़ों करोड़ रु. के कई निर्माण-कार्यों की योजना भी बनी है। भारत ने मालदीव को अनेक सामरिक संसाधन भी भेंट किए हैं। अब प्रश्न यही है कि क्या भारत ऐसे ही लाभदायक काम पाकिस्तान के लिए भी कर सकता है? किसी से भी आप यह प्रश्न पूछें तो उसका प्रश्न यही होगा कि आपका दिमाग तो ठीक है? पाकिस्तान का बस चले तो वह भारत का ही समूल नाश कर दे।

यह बात मोटे तौर पर ठीक लगती है लेकिन अभी-अभी अल-क़ायदा के सरगना जवाहिरी के खात्मे में पाकिस्तान का जो सक्रिय सहयोग रहा और उसामा बिन लादेन के बारे में भी उसकी नीति यही रही, इससे क्या सिद्ध होता है? यही कि मजबूरी का नाम महात्मा गांधी! जब आसिफ जऱदारी राष्ट्रपति थे तो मैंने फोन करके पूछा कि आपके भयंकर आर्थिक संकट में क्या हम आपको कुछ मदद दें तो आप स्वीकार कर लेंगे? उससे आपकी सीट को खतरा तो नहीं हो जाएगा?
उनकी तरफ से हर्ष और आश्चर्य दोनों व्यक्त किए गए लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मनमोहनसिंहजी की हिम्मत नहीं पड़ी। यदि नरेंद्र मोदी इस समय शाहबाज शरीफ को वैसा ही इशारा करके देखें तो शायद कोई चमत्कार हो जाए। भारत-पाक संबंधों में अपूर्व सुधार के द्वार खुल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

भारत के लिए मौसम होगा बड़ी चुनौती

एक ताजा शोध में कहा गया है कि अगर दुनिया का तापमान बढ़ता रहा, तो सबसे ज्यादा असर भारत पर होगा। इस शोध के...

दोनों देशों के रिश्ते और होंगे प्रगाढ़

अजय दीक्षित प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा से दोनों देशों के वीच द्विपक्षीय रिश्ते और रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत हुए हैं। नई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...