ब्राह्मण समिति द्वारा होली मिलन व कवि सम्मलेन
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की जिला देहरादून कार्यकारणी द्वारा आज साकेत कालोनी केनाल रोड देहरादून में होली मिलन एवं कवि सम्मलेन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा जी, लालचन्द शर्मा जी, समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व परशुराम जी की आराधना कर किया।
समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारत विविधता में एकता का देश है वर्ष को विभिन्न ऋतु समाज को अलग अलग संदेश दे प्रेम,समर्पण व भाईचारे का संदेश देती है।आज चारो ओर वसन्त की बहार है प्रकृति ने सम्पूर्ण वातावरण प्रेम व उल्लास के रंग बिखरे हुए है।
प्राचीन काल के संस्कृत साहित्य में होली के अनेक रूपों का विस्तृत वर्णन है। श्रीमद्भागवत महापुराण में रसों के समूह महारास का वर्णन है। अन्य रचनाओं में ‘रंग’ नामक उत्सव का वर्णन है ऋतुसंहार में पूरा एक सर्ग ही ‘वसन्तोत्सव’ को अर्पित है। भारवि, माघ और अन्य कई संस्कृत कवियों ने वसन्त की खूब चर्चा की है। चंद बरदाई द्वारा रचित हिंदी के पहले महाकाव्य पृथ्वीराज रासो में होली का वर्णन है। भक्तिकाल और रीतिकाल के हिन्दी साहित्य में होली और फाल्गुन माह का विशिष्ट महत्व रहा है। भक्तिकालीन में सूरदास, रहीम, रसखान, पद्माकर, जायसी, मीराबाई, कबीर और रीतिकालीन बिहारी, केशव, घनानंद आदि अनेक कवियों को यह विषय प्रिय रहा है। राधा कृष्ण के बीच खेली गई प्रेम और छेड़छाड़ से भरी होली के माध्यम से सगुण साकार भक्तिमय प्रेम और निर्गुण निराकार भक्तिमय प्रेम का वर्णन हुआ है।
ब्राह्मण समाज ने सदैव अपने संस्कारो,सभ्यता ,संस्कृति व प्रकृति की रक्षा कर एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान दिया है होली के पावन पर्व भी आज ब्राह्मण समाज कवि सम्मलेन के माध्यम से होली मिलन कर साहित्य व संस्कृति की रक्षा का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में विख्यात कवि डॉ रामविनय सिंह,, रजनीश त्रिवेदी,श्री अम्बर खरबंदा, श्रीकांत ,डॉ राकेश बलूनी, साकेती जी, गिरधर शर्मा , उभरते हुए कवि अमित गोदियाल ने हास्य व्यंग्य व सामाजिक संदेश की कविताओं से होली के अवसर पर एक अनूठा रंग बिखेरा ।
डॉ रामविनय सिंह जी ने समेकित राष्ट्र की संचेतना का पर्व है होली,
अम्बर खरबंदा जी ने दोस्त तो दोस्त दुश्मनों के भी पूछ लेते है हाल होली में।
श्रीकांत ने श्री राम का सुंदर वर्णन किया।
इनके साथ साथ कार्यक्रम में लालचंद शर्मा जी,रविन्द्र आनंद, वैभव वालिया जी, अरुणा शर्मा रचना शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में अरुण कुमार शर्मा,अनुराग गौड़, विजय जोशी,,रुचि शर्मा, वसिष्ठ,दीपक कंडारी,सुरेश शर्मा,सौरभ,विपिन,पारस, रमेश मिश्रा,अनुराग गौड़,आदित्य,
,रविन्द्र आनंद,,विकास वालिया,मन्नू उपाध्यय,राजीव जायसवाल,राजेश शर्मा,,पंडित शुभम भारद्वाज,संजय गर्ग,,उमेश कौशिक,अंजू शर्मा,सत्या मिश्रा,विकास,मन्नू,वसुधा,पूजा,भूमि शर्मा,वी के शर्मा,अमृता शर्मा,सुमित रंजन शर्मा,संजय शर्मा,उमेश कौशिक,साक्षी शर्मा,अंजू शर्मा,रमेश मिश्रा, राजीव,
संजय गर्गआदि उपस्थित रहे।