Saturday, December 9, 2023
Home राष्ट्रीय प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो और मंडी में...

प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो और मंडी में करेंगी जनसभा

हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर को सुबह कुल्लू में रोड शो और दोपहर बाद मंडी में चुनावी जनसभा करेंगी। प्रियंका की प्रदेश भर में आठ रैलियां कराने की तैयारी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश में प्रचार के लिए आने के आसार कम ही हैं। 25 अक्तूबर को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र भी तैयार है। घोषणापत्र में बीते दिनों जारी की गईं दस गारंटियों के अलावा समाज के सभी वर्गों से संबंधित मामले शामिल किए गए हैं। किसी राष्ट्रीय नेता के माध्यम से ही घोषणापत्र को जारी करने की योजना बनाई गई है। 25 अक्तूबर के बाद घोषणापत्र जारी करने की तारीख तय होगी। 24 अक्तूबर को दीपावली मनाने के लिए पार्टी के अधिकांश नेता नई दिल्ली से अपने घरों को चले गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि दीपावली के बाद कांग्रेस की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। स्टार प्रचारकों की सूची को जल्द ही राष्ट्रीय चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल ने घोषणापत्र तैयार कर दिया है। हाईकमान से चर्चा के बाद इसे जनता के सामने लाया जाएगा।

प्रतिभा सिंह 25 अक्तूबर से शुरू करेंगी प्रचार

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए बीते कई दिनों से पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में डटी हुई हैं। दीपावली के बाद 25 अक्तूबर से प्रतिभा सिंह प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी आने वाले दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand देहरादून। FRI देहरादून में शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया

पुस्तक – सशक्त उत्तराखंड के विमोचन के साथ ही और ब्रांडहाउस ऑफ हिमालयाज लांच किया ’’उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव- सीएम धामी

भारत के प्रथम सी. डी. एस. जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि आज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी. डी. एस....

अब मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक एडिट कर सकेंगे यूजर्स, मेटा ने लांच किया नया फीचर

नई दिल्ली। मेटा ने आखिरकार कई नई सुविधाओं के साथ मैसेंजर और फेसबुक पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू...