Monday, December 4, 2023
Home उत्तराखंड धामी सरकार ने की उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा, पांच...

धामी सरकार ने की उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा, पांच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है। जिसमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रभारी सचिव के मुताबिक, उत्तराखंड गौरव सम्मान दिए जाने की तिथि, स्थान और समय बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

पिछले साल इनके नामों की हुई थी घोषणा
उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा हुई थी। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। लेकिन पिछल साल कार्यक्रम आयोजित न होने के चलते इन विभूतियों को भी इस साल सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

धामी कैबिनेट ने कई मुद्दों पर लिए अहम फैसले

देखें, धामी कैबिनेट के निर्णय देहरादून। सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। 1-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन राजकीय...

मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण

एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई...

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

धामी कैबिनेट ने कई मुद्दों पर लिए अहम फैसले

देखें, धामी कैबिनेट के निर्णय देहरादून। सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। 1-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन राजकीय...

मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण

एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई...

जीएसटी कलेक्शन तोड़ रहा रिकार्ड, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। देश का सकल जीएसटी राजस्व नवंबर में 15 फीसदी बढक़र आठ महीने के उच्चतम स्तर 1,67,929 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय...

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और...

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जनता ने सदैव सराहा- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

कोटद्वार। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने...

टी20 सीरीज- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराकर 4-1 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही...

अमृता आत्महत्या मामले की जांच करेगी एसआईटी

उत्तरकाशी जिले के एक रिसॉर्ट में 30 नवंबर को युवती ने की थी आत्महत्या प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद- कांग्रेस उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली निवासी...

हद से ज्यादा सेब खाने के हैं यह नुकसान, सेहत बनाएगा नहीं बिगाड़ जरूर देगा

हर रोज एक सेब खाने से सेहत अच्छा रहता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्व से भरपूर होता है। सेब...

उत्तराखण्ड लोक विरासत महोत्सव से नयी पीढ़ी को मिली पहाड़ की संस्कृति की टॉनिक-सीएम

पहाड़ के प्रसिद्घ कलाकारों ने लोक विरासत महोत्सव में बिखेरे कई रंग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक...