Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड जानिए दीपावली पर उत्‍तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

जानिए दीपावली पर उत्‍तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्‍तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क है। अगले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। ऐसे में तापमान सामान्य बना रहेगा। दीपावली के बाद से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो सकता है।

दीपावली पर उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा और बर्फबारी का दौर थमने के बाद अब आसमान साफ हो गया है। प्रदेशभर में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। लिहाजा, दीपावली पर आसमान साफ रहेगा। वर्षा और बर्फबारी का दौर फिलहाल थम गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है।चारधाम समेत आसपास की चोटियों पर बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण यहां पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन भी महसूस की जा रही है। दोपहर में चटख धूप खिलने से मैदानों में मौसम सामान्य बना हुआ है।

भू-कटाव से पगड़डी बना मोटर मार्ग, लोग परेशान

साहिया में भू-कटाव से साहिया पाटन मोटर मार्ग कटकर पगडंडीनुमा हो गया है। मुख्य मार्ग होने की वजह से इस पर आवागमन ठीक रहता है। मार्ग के टूटने पर पाटन के करीब 50 परिवारों की समस्या बढ़ गई है। समस्या बताने के बाद भी लोनिवि व सिंचाई के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इसी मार्ग पर उत्कृष्ट जौनसार बावर राजकीय इंटर कालेज व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी हैं। मार्ग के नीचे लगातार भू कटाव के कारण स्कूल पैदल जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना रहता है। 25 सितंबर को साहिया क्षेत्र में आपदा के कारण साहिया पाटन मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ गया था। उस समय से लगातार भू कटाव होने की वजह से सड़क संकरी होती जा रही है। आपदा के दूसरे दिन ही सड़क का खाई साइड का हिस्सा टूटकर अमलावा नदी में समा चुका है।

दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया

मार्ग संकरा होने पर दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। साहिया पाटन मोटर मार्ग से करीब 20 गांव जुड़े हैं। साहिया समाल्टा पानुवा, पानुवा मसराड, पाटा बैंड से मांख्टी पुरोडी चकराता, इनारी बैंड से दातनू बडनू जोशी गांव के संपर्क मार्ग कालसी चकराता मोटर मार्ग से जुड़ते हैं। मार्ग बदहाल होने पर समाल्टा में चालदा महासू के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियन्ता प्रत्युष कुमार का कहना है कि सड़क की बैक कटिंग करके सड़क चौड़ी हो सकती है। लेकिन अमलावा नदी से मार्ग की ऊंचाई काफी है, जिस कारण सुरक्षात्मक कार्य करने में दिक्कतें आ सकती है। एक माह बीतने के बाद भी सड़क सुधारीकरण कार्य न होने से लोग परेशान हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

जिन मार्गों पर कभी रोडवेज को माना जाता था लाइफलाइन, उन्हीं में बंद है बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों की सेवा के लिए स्थापित परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस सेवा देने में बेपरवाह है। पहाड़ में जिन मार्गों पर कभी...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...